• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में ‘मिशन फर्स्ट डिवीजन’ अभियान का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 3, 2026
in Local
0
रानी में ‘मिशन फर्स्ट डिवीजन’ अभियान का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन

PALI SIROHI ONLINE

रानी में ‘मिशन फर्स्ट डिवीजन’ अभियान का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन

नगराज वैष्णव
रानी, 3 जुलाई। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रानी में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी शिवा जोशी के मार्गदर्शन में समर्पण फाउंडेशन द्वारा “निर्माण संकल्प महोत्सव” के अंतर्गत ‘मिशन फर्स्ट डिवीजन’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यक्तित्व एवं करियर विकास के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में बताया गया कि एसडीएम शिवा जोशी की प्रेरणा तथा राज राजेश्वरी बसंती देवी किशोरमल खीमावत ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मिशन फर्स्ट डिवीजन, स्पोकन इंग्लिश, साइकोमेट्रिक करियर टेस्ट, करियर काउंसलिंग एवं लाइफ स्किल डेवलपमेंट जैसे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर नगरपालिका रानी के अध्यक्ष (चेयरमैन) भरत राठौड़, नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, जयंतिलाल वैष्णव एसएमसी सदस्य गणपतलाल परेख, महेंद्र कुमार भरत जीनगर, सिंघवी ट्रस्ट के प्रतिनिधि  रणजीत ढ़ालावत , हरीश भाटी, सीबीईओ कार्यालय के प्रतिनिधि ताज मोहम्मद तथा विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शेषकुमार सावलेसा सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समर्पण फाउंडेशन के प्रकाश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए तीन माह तक नियमित स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी।

Previous Post

पहली बारिश में काछोली गांव की नालियां जाम, सफाई केवल कागजों में,धरातल पर व्यवस्था फेल*

Next Post

तखतगढ-बिजली विभाग के नाक के नीचे झूका विधुत पोल कभी भी दे सकता हे बडे हादसे को अंजाम

Next Post
तखतगढ-बिजली विभाग के नाक के नीचे झूका विधुत पोल कभी भी दे सकता हे बडे हादसे को अंजाम

तखतगढ-बिजली विभाग के नाक के नीचे झूका विधुत पोल कभी भी दे सकता हे बडे हादसे को अंजाम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page