PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
कब्जे की जमीन को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट
मारवाड़ जंक्शन। मारवाड़ जंक्शन पुलिस थाने में सीरियारी थाना क्षेत्र के अखाजी का ओड़ा, तेजा का गुड़ा (जोजावर) निवासी मदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह रावत ने बाबू सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
प्रार्थी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर एवं छल-कपटपूर्वक उसकी कब्जाशुदा भूमि के संबंध में धोखाधड़ी करते हुए उससे रुपए हड़प लिए।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा प्रकरण की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।

