PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
सहकारी समिति की जमीन हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज
रानी। रानी पुलिस थाने में रानी गांव सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक रतन सिंह ने शंकर दास पुत्र चैन दास भील निवासी छोटी रानी तथा चुन्नीलाल पुत्र प्रताप जी निवासी रानी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से रानी गांव सेवा सहकारी समिति की भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर उनका उपयोग किया।
रानी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


