PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
फालना में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
फालना। फालना पुलिस थाने में इंदिरा कॉलोनी, सुल्तान सागर निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र अहमद हुसैन ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कराया है।
प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर घर के बाहर से चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फालना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जांच शुरू कर दी है तथा चोरी हुई बाइक और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


