• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुंधा माता मंदिर में स्वर्ण जयंती महोत्सवः रंग-बिरंगे फूलों से सजाया मंदिर, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 2, 2026
in Local
0
सुंधा माता मंदिर में स्वर्ण जयंती महोत्सवः रंग-बिरंगे फूलों से सजाया मंदिर, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल में सुंधा पर्वत स्थित श्री चामुंडा माता मंदिर में श्री चामुंडा माता ट्रस्ट की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार रात्रि भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस स्वर्ण जयंती महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली और भजन गायिका आशा वैष्णव ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बना दिया।

भजनों की प्रस्तुतियां दीं

आशा वैष्णव ने गुजराती भजनों और मां चामुंडा की महिमाका गुणगान करते हुए भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। वहीं, प्रकाश माली ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर आधारित ओजस्वी काव्य और भजनों से श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। उनकी प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर हजारों श्रद्धालुओं ने कलाकारों पर लाखों रुपये की भेंट अर्पित की।

रंग-बिरंगे फूलों से सजाया

स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर पूरे सुंधा माता मंदिर को गुजरात से मंगाए गए ताजे रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। गर्भगृह, मुख्य प्रवेश द्वार, परिक्रमा मार्ग और मंदिर परिसर की आकर्षक पुष्प सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

कई श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन मीठालाल जांगिड़ ने किया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष ईश्वर सिंह देवल, उपाध्यक्ष हरीश भाई अग्रवाल, सचिव प्रमोद भाई दवे, कोषाध्यक्ष सम्पतराज अग्रवाल, व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह राठौड़ सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में ट्रस्ट के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भजन संध्या भव्य और यादगार बन गई।

Previous Post

फालना शहरी सेवा शिविर में वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत, फुली देवी को मिला पीपीओ

Next Post

बांध में तैरता मिला झाकर के युवक का शवः पुलिस ने सोशल मीडिया से कराई पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी

Next Post

बांध में तैरता मिला झाकर के युवक का शवः पुलिस ने सोशल मीडिया से कराई पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page