• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना शहरी सेवा शिविर में वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत, फुली देवी को मिला पीपीओ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के फालना शहरी सेवा शिविर में वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत, फुली देवी को मिला पीपीओ
राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। नगरपालिका खुडाला फालना द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में विजय नगर, फालना निवासी श्रीमती फुली पत्नी चेलाराम मेघवाल को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत त्वरित राहत मिली।

फुली देवी ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर नगरपालिका की पेंशन शाखा ने तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदन तैयार कराया तथा उपखण्ड अधिकारी से उसी दिन स्वीकृति प्राप्त कर पीपीओ जारी कर लाभार्थी को प्रदान किया।

नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी विनयपाल के निर्देशन में पेंशन शाखा द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से लाभार्थी को बिना किसी अनावश्यक विलंब के पेंशन योजना का लाभ मिल सका। पीपीओ प्राप्त होने पर श्रीमती फुली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार जताया।

शिविर के दौरान नगरपालिका द्वारा शहरी सेवा शिविर-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पेम्पलेट वितरित कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Previous Post

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 72वां जन्मदिन बिजोवा गौशाला में मनाया

Next Post

सुंधा माता मंदिर में स्वर्ण जयंती महोत्सवः रंग-बिरंगे फूलों से सजाया मंदिर, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

Next Post
सुंधा माता मंदिर में स्वर्ण जयंती महोत्सवः रंग-बिरंगे फूलों से सजाया मंदिर, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

सुंधा माता मंदिर में स्वर्ण जयंती महोत्सवः रंग-बिरंगे फूलों से सजाया मंदिर, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page