• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी: आपकी मुश्किलें आसान होने लगेंगी। कार्यस्थल का गतिरोध दूर हो सकता है। पारिवारिक जरूरतों के लिए कर्ज ले सकते हैं। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

वृष शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल: सफलता के लिए कार्ययोजना बदलनी पड़ सकती है। कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर फैसले लेने होंगे। साझेदारी लाभदायी रहेगी। कीमती वस्तु संभालकर रखें। यात्रा टालें।

मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की की संभावना है। अजनबी पर भरोसा नुकसानदेह हो सकता है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभहोगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। वैचारिक मतभेद से संबंध बिगड़ सकते हैं।

सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी: कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता मिलना मुश्किल है। युवाओं को करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापारिक योजनाओं के अनुकूल माहौल से गति आएगी। यात्रा टालें।

कन्या शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : झगड़े-झंझट से मन अशांत रहेगा। जोड़-तोड़ से अपना काम करवा लेंगे। व्यावहारिक निर्णय लेने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिचय का लाभमिलेगा। जिद में आकर नुकसान कर बैठेंगे।

तुला;शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला भावनात्मक संबंधों का गतिरोध दूर होगा। उच्च शिक्षा के लिए मनपसंद संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। सफलता के लिए कार्यशैली बदलनी पड़ सकती है। कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।

वृश्चिक;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला अधिकारियों से मिलकर निजी काम करवा लेंगे। करीबी लोग धोखा दे सकते हैं। हैं। नई योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबारी यात्रा का योग है।

धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा जानबूझकर की गई गलती भारी पड़ सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर जमकर खर्च करेंगे। कारोबारी सौदे लाभदायी रहेंगे। बिखरे कामों को समेटने में सफलता मिल सकती है।

मकर शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : झूठ बोलकर काम निकालने की कोशिश करेंगे। चलती योजनाएं बीच में रोकनी पड़ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की उम्मीद है।

कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : लेनदेन के मामले सुलझने के आसार हैं। विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे। युवाओं को काम के लिए भटकना पड़ सकता है। आलोचना से बचें, संबंध बिगड़ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा : विरोधियों के कारण काम में रुकावट आएगी। व्यर्थ के कामों में समय व धन बर्बाद होगा। दुविधा में फैसला लेना मुश्किल रहेगा। अचानक लाभके अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

Previous Post

आज होगा तखतगढ मे सूर्यपुत्र शनिदेव जिणोद्वार मंदिर के लिए भूमि पूजन एव शिलान्यास

Next Post

सुमेरपुर बाज़ार किराणा घी तेल भाव पढे

Next Post

सुमेरपुर बाज़ार किराणा घी तेल भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page