• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भोरड़ा में महिलाओं ने जगाई जल संरक्षण की अलख,सरोवर स्वच्छता अभियान बना जनआंदोलन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 30, 2026
in Local
0
भोरड़ा में महिलाओं ने जगाई जल संरक्षण की अलख,सरोवर स्वच्छता अभियान बना जनआंदोलन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भोरड़ा में महिलाओं ने जगाई जल संरक्षण की अलख,सरोवर स्वच्छता अभियान बना जनआंदोलन ।


तखतगढ 30 जून (खीमाराम मेवाडा) आहोर क्षेत्र के ग्राम भोरड़ा में ऐतिहासिक सरोवर के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर चल रहे अभियान ने जनआंदोलन का रूप ले लिया है। अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान करते हुए तालाब की पाल, झाड़ियों और कचरे की साफ-सफाई की, वहीं युवाओं ने झाड़ियां हटाने, मलबा एकत्र करने तथा सफाई व्यवस्था को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाई।


स्थानीय निवासी दिनेश कुमार जैन ने बताया कि सरोवर केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि गांव की अमूल्य धरोहर और भविष्य की जल सुरक्षा का आधार है। ग्रामीणों का मानना है कि समय रहते सरोवर की सफाई और संरक्षण से वर्षा जल का बेहतर संग्रह होगा, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि होगी और ग्रामीणों के साथ पशु-पक्षियों को भी इसका लाभ मिलेगा।


अभियान के दौरान महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने सामाजिक जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहल केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का संकल्प है।
गांव के वरिष्ठजनों ने सभी सेवाभावी महिलाओं, युवाओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक ग्रामीण से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से भोरड़ा का सरोवर शीघ्र ही अपनी पुरानी गरिमा और पहचान पुनः प्राप्त करेगा।

Previous Post

तखतगढ-37 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए भाटी

Next Post

तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

Next Post
तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

तखतगढ-शहरी सेवा शिविर मे लाभार्थियों को किया लाभान्वित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page