PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
37 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए भाटी
तखतगढ 30 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका की जलशाखा में पम्प चालक के पद पर 37 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपनी राजकीय सेवाएं प्रदान करने के उपरांत मंगलवार को राणुसिंह भाटी सेवानिवृत्त हुए। मंगलवार को नगर पालिका सभागार मे अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा,निवर्तमान पाषॅदगणो एव समस्त अधिकारीयो, कमॅचारीयो द्वारा साफा एव फुल मालाओ से लदकर मिठाई खिलाकर धुमधाम से विदाई दी गई। और सभी ने उनके दीर्घ सेवाकाल में नगर की जल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय एवं स्मरणीय रहा। उनकी कर्मनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवाभाव सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, आनंदमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं करते हैं।

