
PALI SIROHI ONLINE
राशिफल-मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : प्रियजन के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। उच्च अध्ययन व प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। काम की धीमी गति से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी नए संपर्क आपके कॅरियर को नई दिशा देने में सहायक रहेंगे। अचानक नई बात आने से आप कोई भी फैसला नहीं ले पाएंगे। अनुभवी लोगों का साथ काम में निखार ला सकता है।
मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : मन ही मन किसी बात को लेकर भयभीत रहेंगे। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से विशेष ध्यान की जरूरत है। जोखिम के कामों से दूर रहें। अपनों की भावनाओं का सम्मान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी शांत मन से समझने की कोशिश करें, काम आसान हो सकता है। रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सामने अचानक नई चुनौतियां आ सकती हैं।
सिंह : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा मांगलिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर आगे बढ़कर चुनौती स्वीकार करेंगे। अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न होंगे। जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे।
कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद कार्यस्थल की व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार होगा। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण उन्हें विद्रोही बना सकता है। कॅरियर में बदलाव को लेकर चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।
तुला : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : अजनबी पर यकीन करना नुकसानदायी हो सकता है। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। कामकाज की अधिकता से परेशानी महसूस करेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: गुस्से में कही बात का बाद में पछतावा होगा। विरोधियों के कारण आपकी योजना खटाई में पड़ सकती है। प्राथमिकता तय नहीं करने से जरूरी काम बीच में ही अटक सकते हैं।
धनु: शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: पारिवारिक मामलों के समाधान से राहत मिलेगी। अच्छे अवसर हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा। समस्याओं को टालने से वे बड़ा रूप ले सकती हैं।
मकर : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी ज्यादा लाभ रा कमाने के चक्कर में मुश्किल बढ़ा लेंगे। बाहरी दबाव में समझौता करना पड़ सकता है। अपने आसपास के माहौल को समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। यात्रा संभव है
कुंभ : शुभ अंक 5, शुभ रंग पील कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए आप कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। आपके सहज व्यवहार से विरोधी भी प्रभावित होंगे। जरूरत से ज्यादा खर्च मुश्किल में डाल सकता है।
मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : आने-जाने में सावधानी बरतें, दुर्घटना का भय बनेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। राजकीय मामले सुलझने के आसार बनेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार खिन्नता बढ़ेगी


