• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पत्नी, बेटे-बेटी की हत्या कर किसान ने किया सुसाइड: पाली से 04 साल पहले गया था  परिवार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 30, 2026
in Local
0
पत्नी, बेटे-बेटी की हत्या कर किसान ने किया सुसाइड: पाली से 04 साल पहले गया था  परिवार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पत्नी, बेटा-बेटी की हत्या कर किसान के सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक परिवार करीब चार साल पहले पाली जिले के बीठू (रोहट) से जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गया था। जहां एक खेत में कृषि का काम करता था। एक साथ चार मौतें होने का समाचार की खबर क्षेत्र में फैल गई। पुलिस ने बॉडी स्थानीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू की है।

जोधपुर जिले के फलोदी जिला मुख्यालय से करीब 42 KMदूर फतेहगढ़ गांव में मंगलवार सुबह पाली जिले के बीठू (रोहट) निवासी गेनाराम (35), उसकी पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) बेटा किशन (10) के शव मिले। देचू थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया।

चार साल पहले गया था

गेनाराम खेत में मजदूरी करता था। उसका परिवार भी साथ रहता था। आज मंगलवार सुबह करीब 8 बजे खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी तो पुलिस फतेहगढ़ गांव के खेत में पहुंची। जहां 4 शव मिले हैं। महिला और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। एक फंदे पर लटका था।

पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

बीते कुछ दिनों से गेनाराम की पत्नी का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी को लेकर परिवार उसे एक भोपा (तांत्रिक) के पास लेकर गया था। परिवार वालों को आशंका थी कि पुष्पा पर भूत-प्रेत का साया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते वह परेशान था।

मृतक परिवार चार साल से रह रहा थो देचू में

मामले मे रोहट SHO पदमपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक परिवार बीठू गांव का रहने वाला है। जो पिछले करीब चार साल से मजदूरी करने के लिए जोधपुर जिले में गया हुआ था।

Previous Post

आबूरोड़ में गिरवर नदी किनारे मिला युवक का शवः मॉर्च्यूरी में रखवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Next Post

VIDEO – सादड़ी थाने के मोरखा मुंडारा हनुमान जी मंदिर के पास सड़क पर घायल मिला बाइक सवार

Next Post

VIDEO - सादड़ी थाने के मोरखा मुंडारा हनुमान जी मंदिर के पास सड़क पर घायल मिला बाइक सवार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page