
PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-जाखामाता मंदिर के पास गुरुवार शाम एक नीम का पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया। इससे मुख्य लाइन का तार टूट गया। करीब 45 मिनट तक पूरे नगर की बिजली बंद रही। जानकारी के अनुसार जाखानगर जीएसएस से सुमेरपुर की ओर आने वाली हेवी लाइन पर यह पेड़ गिरा। तार टूटते ही बिजली सप्लाई बंद हो गई। सूचना मिलते ही डिस्कॉम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टूटे तारों को जोड़ा और बिजली सप्लाई शुरू की। गनीमत रही कि पेड़ सड़क की ओर नहीं गिरा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


