• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़ में गिरवर नदी किनारे मिला युवक का शवः मॉर्च्यूरी में रखवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 30, 2026
in Local
0
आबूरोड़ में गिरवर नदी किनारे मिला युवक का शवः मॉर्च्यूरी में रखवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के मसानियों का धड़ा क्षेत्र में मंगलवार को गिरवर नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना मिलते ही मानपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। उसके हल्की दाढ़ी-मूंछें थीं। उसने नीले रंग की जींस और सफेद रंग की पूरी बाहों की शर्ट पहन रखी थी।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की है। शव को फिलहाल मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Previous Post

डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा सांपः मरीज ने ‘सांप.. सांप..’ कर मचाया शोर; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Next Post

पत्नी, बेटे-बेटी की हत्या कर किसान ने किया सुसाइड: पाली से 04 साल पहले गया था  परिवार

Next Post
पत्नी, बेटे-बेटी की हत्या कर किसान ने किया सुसाइड: पाली से 04 साल पहले गया था  परिवार

पत्नी, बेटे-बेटी की हत्या कर किसान ने किया सुसाइड: पाली से 04 साल पहले गया था  परिवार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page