• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- बीच सड़क खाली किया बजरी से भरा डंपरः दोनों ड्राइवर पहुंचे पुलिस चौकी, समझाइश के बाद हुए रवाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 20, 2026
in Local
0
पाली- बीच सड़क खाली किया बजरी से भरा डंपरः दोनों ड्राइवर पहुंचे पुलिस चौकी, समझाइश के बाद हुए रवाना

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में कार को टक्कर मारने के बाद डंपर ने बीच सड़क बजरी खाली कर दी। बजर खाली करते हुए डंपर का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना 18 मार्च को हुई, जिसमें सड़क पर बजरी खाली करते हुए डंपर का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि तीसरे दिन भी दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

मामला पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र का है। 18 मार्च को आऊवा-जेतपुर रोड पर बजरी से भरा डंपर रोड पर जा रहा होता है। उसने एक कार को टक्कर मार दी। कार ड्राइवर के विरोध पर डंपर ड्राइवर ने सड़क पर ही बजरी खाली कर दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर ड्राइवर और कार सवार दोनों आऊवा चौकी पहुंचे है। चौकी के बाहर क्षतिग्रस्त कार और डंपर खड़ा नजर आता है। लेकिन घटना के तीसरी दिन भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

थानाधिकारी बोले- लीज का डंपर था, इसलिए छोड़ा मारवाड़ जंक्शन SHO राजेन्द्र कुमार का कहना है- बजरी से भरा डंपर लीज का था, इसलिए जांच के बाद छोड़ दिया। दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल किसी तरह की रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Previous Post

बाली- दिखा ईद-उल-फितर का चांद, कल हर्षोल्लास से मनाई जाएगी ईद

Next Post

पाली- छत से घुसे चोरः इन्वर्टर की बैटरियां-नल उखाड़ ले गए, दो बार पहले भी हो चुकी वारदात

Next Post
पाली- छत से घुसे चोरः इन्वर्टर की बैटरियां-नल उखाड़ ले गए, दो बार पहले भी हो चुकी वारदात

पाली- छत से घुसे चोरः इन्वर्टर की बैटरियां-नल उखाड़ ले गए, दो बार पहले भी हो चुकी वारदात

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page