
PALI SIROHI ONLINE
आहोर अमृत सिंह रावणा-राजपूत।
आहोर.वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आहोर नगरपालिका मुख्य तालाब कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक सांवरमल रैगर श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया और जल संरक्षण हेतु संकल्पित रहने एवं ऐसे आयोजनों में सहभागिता निभाने हेतु आह्वान करने के साथ सभी को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम के तहत नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश दवे ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्त्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए 5 से 20 जून तक उपखंड में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है जिससे स्वायत्त शासन विभाग की कार्य योजना अनुरूप पखवाड़े में होने वाले आयोजन के बारे में अवगत करवाया।इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री कानाराम दमामी आहोर शहर के गणमान्य लोगों एवं नगर पालिका कर्मचारियों महिपालजी,विनोदजी अर्जुन सिंह राव, कानाराम और सफाई सेवकों द्वारा श्रमदान किया गया।आहोर अमृत सिंह रावणा-राजपूत। आहोर.वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आहोर नगरपालिका मुख्य तालाब कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक सांवरमल रैगर श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया और जल संरक्षण हेतु संकल्पित रहने एवं ऐसे आयोजनों में सहभागिता निभाने हेतु आह्वान करने के साथ सभी को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम के तहत नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश दवे ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्त्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए 5 से 20 जून तक उपखंड में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है जिससे स्वायत्त शासन विभाग की कार्य योजना अनुरूप पखवाड़े में होने वाले आयोजन के बारे में अवगत करवाया।इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री कानाराम दमामी आहोर शहर के गणमान्य लोगों एवं नगर पालिका कर्मचारियों महिपालजी,विनोदजी अर्जुन सिंह राव, कानाराम और सफाई सेवकों द्वारा श्रमदान किया गया।


