• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 28, 2026
in Local
0
पाली-युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी

PALI SIROHI ONLINE

पाली। पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों को चोर समझकर बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 23 जून की है। मामले में नामजद 14 आरोपियों में से अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की जांच कर रहे ग्रामीण सीओ अमरसिंह रत्नु ने बताया कि पुलिस ने 26 जून को 29 साल के शंकर पुत्र हरीराम को गिरफ्तार किया। इसके बाद 27 जून को 35 साल के मुन्नालाल उर्फ मनीष पुत्र सोहनलाल, 33 साल के चेतन पुत्र धन्नाराम और 28 साल के कुलदीप पुत्र गोपालराम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को घायलों के परिवार और समाज के लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार रोहट क्षेत्र के एक गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसके चलते ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रात में गश्त शुरू कर दी थी।

23 जून की रात को दो युवक गांव में बिना नंबर की बाइक पर नजर आए। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया और एक मकान की खड़की से दोनों के हाथ बांध दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने छुड़ाकर थाने पहुंचाया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में दोनों युवकों ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Previous Post

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने कहा-मन की बात से देशवासियों को प्रेरित करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Next Post

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का किया मर्डर: रानी गाव का था मृतक, पत्नी-प्रेमी और रिश्तेदार गिरफ्तार, आहोर पुलिस ने किया खुलाशा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page