• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर-अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में अर्जुन अग्रवाल को प्रदेश विशेष सलाहकार नियुक्त*

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 27, 2026
in Local
0
सुमेरपूर-अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में अर्जुन अग्रवाल को प्रदेश विशेष सलाहकार नियुक्त*

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/दीपक अग्रवाल

सुमेरपूर-अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में अर्जुन अग्रवाल को प्रदेश विशेष सलाहकार नियुक्त*

*शिवगंज/सुमेरपुर।* अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (उत्तर पश्चिमी राजस्थान) की प्रदेश कार्यकारिणी में सुमेरपुर निवासी अर्जुन अग्रवाल को प्रदेश विशेष सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का मनोनयन पत्र प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान ज्योति गुप्ता एडवोकेट एवं प्रदेश महामंत्री घनश्याम गुप्ता सरावगी द्वारा जारी किया गया।

अर्जुन अग्रवाल पिछले कई दशकों से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। उनके निरंतर सामाजिक सेवा कार्यों एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश महामंत्री घनश्याम गुप्ता सरावगी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

मनोनयन पत्र में बताया गया है कि अर्जुन अग्रवाल से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाजहित के कार्यों को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ने की अपेक्षा की गई है।

नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, अग्रवाल समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने अर्जुन अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Previous Post

सुमेरपूर-नंदीशाला में भामाशाहों ने किया हरे चारे का सहयोग, गौसेवा का दिया संदेश

Next Post

रिटायरमेंट से तीन दिन पहले भीनमाल ईओ निलंबितः अनुशासनिक कार्रवाई के चलते आदेश जारी, मुख्यालय जयपुर किया

Next Post

रिटायरमेंट से तीन दिन पहले भीनमाल ईओ निलंबितः अनुशासनिक कार्रवाई के चलते आदेश जारी, मुख्यालय जयपुर किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page