PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाणा थाना क्षेत्र के भीमाणा गांव की गुधिरा फली में खेलते समय एक 10 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार पुत्र नूराराम गरासिया घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद परिजन तत्काल घायल बालक को नाणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बाली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल बालक को सुरक्षित बाली जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।



