PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। समझदारी से आगे बढ़ें, मुश्किलें दूर होंगी। आप प्रतिभा के दम पर कार्यक्षेत्र में खास पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विवाद से बचें।
वृष;शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा: जरूरतें पूरी करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। युवाओं को करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। पैसों की दौड़-धूप में परिवार की अनदेखी से बचें।
मिथुन;शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : गुस्से पर काबू रखें, विवाद बढ़ सकता है। आर्थिक मामले सुलझने से राहत मिलेगी। कारोबारी सौदों से अच्छा लाभ मिल सकता है। युवाओं को परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। शांत रहें।
कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के कारण कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। जिद में आकर अपना नुकसान न करें। अचानक धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : कायों में गति आएगी। सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। अपनी अभिरुचि को पूरी व करने का अवसर मिलेगा। किसी से अचानक मुलाकात खुशी देगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
कन्या;शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल: जल्दी काम निपटाने के चक्कर में गलती कर बठेंगे। सहयोगियों का सम्मान करें, संबंध सुधरेंगे। साहसिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना फायदेमंद रहेगा। विनम्र रहें।
वृश्चिक;शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला सरकारी कायों में देरी से नुकसान संभव है। कानूनी मामले सावधानी से सुलझाएं, सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत से मुश्किल हालात में भी कामयाब होंगे। जरूरतमंदों को मदद करेंगे।
धनु;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: संतान से वैचारिक मतभेद के कारण मन विचलित रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों की बेरुखी से निराशा हो सकती है। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें और सतर्क रहें।।
तुला-शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी: नए संपकों से कार्यशैली बदलेगी। उच्च अधिकारियों से निकटता तरक्की में मददगार होगी। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा का योग है।
मकर:शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी : पारिवारिक मामलों में संयम रखें, नादानी से बात बिगड़ सकती है। दौड़-धूप से समय और धन की बर्बादी होगी। किसी बात की चिंता बनी रहेगी। अचानक हुई घटनाएं हैरान कर सकती हैं।
कुंभ:शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा: आपसी मतभेद सुलझने से कार्यक्षेत्र में तालमेल बेहतर होगा। राह की बाधाएं आपकी परीक्षा ले सकती हैं। बड़ों के मार्गदर्शन से आगे बढ़ेगे। अभी यात्रा टालना ही सही रहेगा। कार्य में तेजी आएगी।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी सामाजिक कल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे। प्रॉपर्टी से अच्छे लाभ के योग हैं। नौकरी में तरक्की और वर्चस्व की संभावना है। यात्रा सुखद रहेगी। व्यर्थ की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मित्र मिलेंगे।


