PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित
शांति, सद्भावना एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व को लेकर किया विचार विमर्श
तखतगढ़ 25 जून (खीमाराम मेवाडाडा) मोहर्रम पर्व को लेकर नगर मे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के उद्देश्य से पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदसयो की बैठक गुरुवार को थाना अधिकारी शैतान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे थाना क्षेत्र कै आसपास ग्रामीण क्षेत्रो सहित तखतगढ नगर की शांति व्यवस्था आपसी सद्भावना तथा भाईचारे के साथ व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भाग लेकर मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजियों, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन तथा कानून व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। थाना अधिकारी शैतान सिंह ने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने एव किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। बैठक में मोहर्रम पर्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि मोहर्रम हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। यह पर्व त्याग, बलिदान, सत्य, मानवता तथा न्याय के मूल्यों का संदेश देता है। थाना अधिकारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।
बैठक में भीम सिंह बलाना, जीवाराम प्रजापत, मोंटूसिंह, जीतूसिंह राजपुरा, मनोहर सिंह सोडा, साबिर भाई उस्ताद, सदर दीन मोहम्मद, कालूखान, ताजिया लाइसेंसधारी ताज मोहम्मद नियागर, लाइसेंसधारी फतेह मोहम्मद, रमजान, रफीक खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीणा रावल सहित कई सीएलजी सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सीएलजी सदस्यों ने थाना अधिकारी शैतान सिंह द्वारा नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।


