• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ कांग्रेसियों का मनमुटाव कभी खत्म नहीं हो सकता,चौथे दिन मे फिर सामने आया गुटबाजी का असर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
तखतगढ़ कांग्रेसियों का मनमुटाव कभी खत्म नहीं हो सकता,चौथे दिन मे फिर सामने आया गुटबाजी का असर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ कांग्रेसियों का मनमुटाव कभी खत्म नहीं हो सकता,चौथे दिन मे फिर सामने आया गुटबाजी का असर

पानी, बिजली एव महंगाई के विरुद्ध हल्ला बोल रैली निकाल उप तहसील कार्यालय के बाहर मटका फोड किया विरोध प्रदर्शन

नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल को सौपा ज्ञापन

तखतगढ 25 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर मे कांग्रेसियों का मनमुटाव शायद कभी खत्म नहीं हो सकता और चौथे दिन ही फिर गुटबाजी का असर सामने आ चूका है। दरअसल चार दिन पूर्व सत्ता परिवर्तन के दो साल बाद 22 जून को पहली बार तखतगढ दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के स्वागत सत्कार समारोह के मंच पर लंबे समय बाद मात्र पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एव दो तीन अन्य कार्यकर्ताओं अलावा पूरा मंच एक जूता में दिखाई देने के बाद चौथे दिन ही फिर कार्यकर्ताओं में गुटबाजी नजर आई। आपको बता दे की तखतगढ़ नगर में बार-बार बिजली कटौती एवं कांग्रेस वार्डों में मीठे पानी की भारी किल्लत सहित बढ़ती महंगाई के विरुद्ध गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हल्ला बोल रैली निकाल कर उप तहसील कार्यालय के बाहर महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़ कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह 10 बजे नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार, सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, प्रतिपक्ष नेता अनराज मेवाड़ा, सूरज वाल्मीकि अर्जुन हीरागर, संजय हीरागर, बरकत सिलावट, मांगीलाल मीणा, शंकर माली दुजाना, भोमाराम मीणा दुजाना सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं कुछ महिलाओं नै एकत्रित होकर हाथों में घरेलू गैस में लगातार बढ़ती महंगाई एवं बहुत हुआ भष्ट्राचार अबकी बार भगाओ मोदी सरकार, ED तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी जेसी लिखी तख्तियां लेकर बिजली पानी दे ना सकी वो सरकार निकम्मी है। के नारे लगाते हुए हलला बोल रैली का शुभारंभ किया। रेली विवेकानंद बस स्टैंड होते हुए पुलिस थाना, महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार से गुजरती हुई उपतहसील कार्यालय कै बाहर पहुंची जहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भुराराम सीरवी एव कांग्रेस नेता करण सिंह चाणोद भी पहुचे और भाजपा सरकार के खिलाफ मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल को ज्ञापन सौंपकर समस्याओ के समाधान की मांग उठाई है।

कांग्रेस वार्डों में मीठा पानी नहीं देना सरकार अपना रही भेदभाव नीति बडा निंदनीय- सीरवी

गुरुवार को तखतगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित पानी, बिजली एव महंगाई के विरुद्ध हल्ला बोल रैली मैं शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूराराम सीरवी ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि आज तखतगढ़ के हालात यह है कि लंबे समय से मीठे पानी की भारी किल्लत को लेकर महिलाएं मटके फोड़ रही है। तो प्रशासन को भी समझना चाहिए की सबसे बड़ी समस्या जवाई के मीठे पानी की है और जवाई में भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होने के उपरांत भी वर्तमान में भाजपा की सरकार इनके साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। तो बडा निंदनीय है। क्या इन लोगो ने वोट नही दिए। चार वार्ड मे खारा पानी और अन्य वार्ड मे पर्याप्त मीठा पानी दे रहे है। सरकार को सभी को एक नजरिए से देखना चाहिए। जो कही न कही सुचारु व्यवस्था करने वाले अधिकारियों की मिली भगत के कारण उनको कहीं ना कहीं ऊपर से दबाव है। उनको ने यह भी आरोप लगाए की अस्पतालों में उनके मंत्री द्वारा महिलाओं के प्रति अशोभनीय बयान दिए जा रहे हैं। लेकिन सरकार को कोई समॅलाज नही है। जबकी उनके प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से है। फिर भी हालात यह है की जब एक कांग्रेस कार्यकर्ता पानी कनेक्शन के लिए और विकास नहीं होने पर शिकायत लेकर जाता है तो उसका कनेक्शन ही काट दिया जाता है। इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया है अगर सरकार सुनवाई नहीं करती है तो आगामी दिनों में उपखंड कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

गरजे ब्लॉक अध्यक्ष

तखतगढ के कांग्रेस वार्ड में मीठे पानी की किल्लत एवं बिजली वोल्टेज की कमी सहित घरेलू गैस सिलेंडर में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर गुरुवार को हल्ला बोल रैली में पहुंचे सुमेरपुर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा ने मीडिया से रूबरू होकर कहां की कांग्रेस के वार्डों में प्रशासन या तो उनके बीजेपी के आकाओ से कहने से वहा खारा पानी दिया जा रहा। और बीजेपी के जितने भी वार्ड है वहा मीठा पानी जा रहा है। और हमारे साथ महिलाए बोलने को तैयार है। जिस मे आज जो पानी आया है अगर उसे कोई प्रशासनिक अधिकारी पीकर दिखा दे तो जनाब आज के बाद हम धरना नही देगे। साथ ही बिजली विभाग की लापरवाही से वोल्टेज की भी भारी कमी है। फिर भी अपनी मजीॅ अनुसार बिना सुचना दिए विधुत कटौती की जा रही जबकी कटौती से पूर्व आमजन को सुचना देना अनिवार्य होता है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ में कोई गुटबाजी नहीं

गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित महंगाई विरोध हल्ला बोल रैली मे कई स्थानीय कार्यकर्ताओ के उपस्थित नहीं होने एवं गुटबाजी को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष पावा ने कहां की हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कोई गुटबाजी नहीं है यह सिर्फ मीडिया ही कह सकता है। जबकि हमारे जिला अध्यक्ष आके गए हमारे वरिष्ठ नेता भूराराम सीरवी, करण सिंह चाणौद, नगर अध्यक्ष मौजूद, ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद, नेता प्रतिपक्ष और पार्षद मौजूद है। अगर स्थानीय कार्यकर्ता किसी कार्य में व्यस्त होगा तो नहीं पहुंच पाया होगा। अब आपको कुछ चीजे ढूंढने की जरूरत है।

Previous Post

भन्दर ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन, मनरेगा कार्य शुरू करने को लेकर दिया ज्ञापन

Next Post

कोयलवाव ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर सुगनीबाई के लिये बना वरदान

Next Post

कोयलवाव ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर सुगनीबाई के लिये बना वरदान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page