PALI SIROHI ONLINE
सरूपगंज-थाना क्षेत्र के काछोली में घरकाव माता मंदिर रोड पर स्कूल के सामने बीती रात 2 नकाबपोश चोरों ने एक दुकान में देर रात चोरी का प्रयास किया। शटर के अंदर लोग होने से चोर चोरी नहीं कर पाए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में 2 संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहे हैं।
चोरों ने चोरी से पहले रात 3.20 बजे दुकान के बाहर रखे मटके से पानी पिया। 3.21 बजे शटर तोड़ने का प्रयास किया। दुकान संचालक हितेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

