• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़ से गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनः हजारों यात्रियों को मिलेगी सुविधा, काम के चलते कई ट्रेन के समय में हुआ बदलाव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
आबूरोड़ से गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनः हजारों यात्रियों को मिलेगी सुविधा, काम के चलते कई ट्रेन के समय में हुआ बदलाव

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यातायात को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।

इन रेल सेवाओं का किया विस्तार

गाड़ी संख्या 08611/08612,

संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाका विस्तार किया गया है। संतरागाछी से यह ट्रेन 6 जुलाई से 28 सितंबर तक (कुल 11 ट्रिप) चलेगी, जबकि अजमेर से यह 9 जुलाई से 1 अक्टूबर तक (कुल 11 ट्रिप) संचालित होगी।

इन रेल सेवाओं की बढ़ाई अवधि

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09523/09524, ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की अवधि भी बढ़ाई गई है। ओखा से यह ट्रेन 7 जुलाई से 28 जुलाई तक (4 ट्रिप) और शकूरबस्ती से 8 जुलाई से 29 जुलाई तक (4 ट्रिप) चलेगी।

तीसरी विस्तारित रेलसेवा गाड़ी संख्या 09257/09258, भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल है। भावनगर टर्मिनस से यह 3 जुलाई से 31 जुलाई तक (5 ट्रिप) और शकूरबस्ती से 4 जुलाई से 1 अगस्त तक (5 ट्रिप) संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन सभी स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन समय और ठहराव पूर्ववत रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लखनऊ स्टेशन पर कोनकोर्स लॉन्चिंग कार्य, ट्रैफिक ब्लॉक

वहीं उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ स्टेशन पर कोनकोर्स लॉन्चिंग कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉकके चलते रेल यातायात प्रभावित होगा और कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य से उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली रेलसेवाएं भी प्रभावित होंगी।

इन रेल सेवाओं का बदला रूट

प्रभावित रेलसेवाएं अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर चलेंगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, बल्कि ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 15269, मुजफ्फरपुर-साबरमती रेलसेवा, जो 25 जून को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर से होकर गुजरेगी। यह रेल सेवा लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी, लेकिन ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19410, गोरखपुर-अहमदाबाद रेलसेवा, जो 27 जून को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी, वह भी मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी। यह ट्रेन भी लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी और ऐशबाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।गाड़ी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा, जो 24 से 27 जून तक गोरखपुर से प्रस्थान करेगी, वह भी अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर से चलेगी। यह रेलसेवा भी लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी और ऐशबाग तथा बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Previous Post

बमणिया गांव में गौ माता को दी गई श्रद्धांजलि, रीति-रिवाजों से किया अंतिम संस्कार

Next Post

सिरोही-तेज रफ्तार कार का कहर: 3 कारों को टक्कर मारी, 440 वोल्ट लाइन का पोल तोड़ा; युवक फरार

Next Post

सिरोही-तेज रफ्तार कार का कहर: 3 कारों को टक्कर मारी, 440 वोल्ट लाइन का पोल तोड़ा; युवक फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page