PALI SIROHI ONLINE
बमणिया गांव में गौ माता को दी गई श्रद्धांजलि, रीति-रिवाजों से किया अंतिम संस्कार
नगराज वैष्णव
रानी /बमणिया। ग्राम बमणिया में एक गौ माता की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया। गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हुए ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर समाधि दी।
ग्रामीणों ने बताया कि गौ माता भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखती हैं तथा उन्हें मातृ स्वरूप माना जाता है। गौ माता की मृत्यु के बाद पूरे गांव के लोगों ने एकत्रित होकर श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पशुओं के प्रति प्रेम, सेवा और संरक्षण का संदेश भी दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान गौ माता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सभी ग्रामवासियों ने उनके प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर राणाराम देवासी, अमराराम देवासी, प्रकाशनाथ कालबेलिया, भगाराम देवासी, सवारामजी, भोपाजी, किशोरनाथ एवं मांगीलाल देवासी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
