PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजकीय महाविद्यालय नाम महात्मा ज्योतिबा फुले रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
तखतगढ 23 जून (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को जालौर से तखतगढ़ दौरे पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एनएच 325 के पावटा सर्कल स्थित श्री महात्मा ज्योतिबा फुले मंच तखतगढ़ अध्यक्ष हंसमुख माली ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करके राजकीय महाविद्यालय का नाम पूरे भारत में शिक्षा की अलग जगाने वाले महान समाज सुधारक श्री महात्मा ज्योतिबा फुले नाम से रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मथुरा में बताया गया कि पूर्व में आपकी सरकार को ज्ञापन देकर बताया भी था और सरकार ने आदेश भी जारी किया था उच्च शिक्षा विभाग अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा से प्राप्त क्रमांक 708 दिनांक 5.10.2021 के अनुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय तखतगढ़ का नाम सावित्रीबाई फुले नाम से रखने के संबंध में भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण भी हो चुका है और वर्तमान सरकार ने इसका उद्घाटन भी कर दिया है लेकिन अब इस कॉलेज को छात्र-छात्रा में शामिल किया है तो इस कॉलेज का नाम श्री महात्मा ज्योतिबा फुले नाम से रखने की मांग उठाई।

