• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तस्करों ने नाकाबंदी देख स्कॉर्पियो भगाई, पुलिस पर फायरिंग कीः टायर फटा तो सड़क किनारे छोड़कर फरार हुए; 288 किलो डोडा-चूरा बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 23, 2026
in Local
0
तस्करों ने नाकाबंदी देख स्कॉर्पियो भगाई, पुलिस पर फायरिंग कीः टायर फटा तो सड़क किनारे छोड़कर फरार हुए; 288 किलो डोडा-चूरा बरामद

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-बालोतरा से स्कॉर्पियो में 15 कट्टों में भरकर जालोर के सांचौर ला रहे 288 किलो 885 ग्राम अवैध डोडा पोस्त को ANTE और बालोतरा पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है।

सिणधरी थाना इलाके में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। तस्करों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग भी की और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

नाकाबंदी की तरफ आती दिखाई दी स्कॉर्पियोANTF की टीम को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ भरकर बालोतरा से जालोर के सांचौर की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही ANTF टीम तुरंत बालोतरा-सांचौर रोड पर पायला कलां के पास पहुंची और पुलिस और ANTF ने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक काले रंग की स्कॉर्पियो आती हुई दिखाई दी।

टायर फटने के बावजूद दौड़ाते रहे

पुलिस ने हाथ का इशारा देकर उसे रोकने का प्रयास किया। ड्राइवर ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्टॉप स्टिक की सहायता से स्कॉर्पियो के टायर ब्रस्ट (पंचर) कर दिए। टायर फटने के बावजूद शातिर तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी और तीन पहियों पर ही करीब 1 किलोमीटर तक गाड़ी को भगाकर ले गए। पुलिस और ANTF की टीम ने भी लगातार उनका पीछा जारी रखा।

पुलिस पर फायरिंग की

आगे जाकर जब तस्करों की गाड़ी रुक गई, तो उसमें सवार आरोपी उतरकर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया, तो तस्करों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंगकरते हुए तस्कर नदी के बहाव क्षेत्र में उगे कटीले बबूलों की आड़ लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है।

तस्करों के भागने के बाद जब पुलिस ने लावारिस छूटी स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 288 किलो 885 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला जिससे बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो कार जब्त किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Previous Post

देसुरी बाली पुलिस ने फार्म हाउस पर फायरिंग कर भागे 7 युवकों को पुलिस ने महज 24 घण्टे की भीतर दबोचा

Next Post

पुलिस ने चोरी की 07 मोटरसाईकिलें बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफतार

Next Post
पुलिस ने चोरी की 07 मोटरसाईकिलें बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफतार

पुलिस ने चोरी की 07 मोटरसाईकिलें बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page