• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- कुत्तों ने 12 लोगों को काटाःज्यादातर बच्चों पर हमला, लोग बोले- निगम डॉग्स पकड़े

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के आंबेडकर नगर, शिव नगर और मंडिया रोड क्षेत्र में मंगलवार को आवारा कुत्तों ने लोगों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने एक के बाद एक 12 लोगों को काट लिया, जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है।

बच्चों सहित 12 लोगों को कुत्तों ने काटा

जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप नगर निवासी 7 साल के प्रेम पुत्र सुरेश, आंबेडकर नगर निवासी 7 साल के दिवम पुत्र कमलेश चौहान, मामा नाड़ी क्षेत्र निवासी 5 साल की देवांशी पुत्री राजेंद्र जोशी, मंडिया रोड शिव नगर निवासी 8 साल के दलपत पुत्र चंद्राराम और 10 साल के मोहन को आवारा कुत्ते ने काट लिया।

इसके अलावा शिव कॉलोनी निवासी 76 साल के नैनाराम पुत्र पाबूराम बंजारा, कृष्णा नगर पुलिस लाइन निवासी 13 साल की भावना पुत्री हिम्मत सिंह, शिव कॉलोनी निवासी 25 साल की कीर्ति पत्नी सोनू बगेल तथा 42 साल के प्रकाश पुत्र भलाराम प्रजापत सहित कुल 12 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए।बांगड़ हॉस्पिटल में कराया गया इलाज

घटना के बाद सभी घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई।

हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे।क्षेत्र में डर का माहौल, लोगों ने जताई नाराजगी

घटना के बाद आंबेडकर नगर, शिव नगर और मंडिया रोड क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आए दिन डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं।

लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

नगर निगम से कार्रवाई की मांग

शहर में बढ़ती डॉग बाइट की घटनाओं को देखते हुए लोगों ने नगर निगम से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों से राहत दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Previous Post

नेतरा में 4.55 करोड़ में बनेगी तीन सड़के: ग्रामीणों ने मंत्री जोराराम कुमावत का किया अभिनंदन

Next Post

बड़गांव शिवगंज मामाजी भजन संध्या की प्रस्तुति दी

Next Post
बड़गांव शिवगंज मामाजी भजन संध्या की प्रस्तुति दी

बड़गांव शिवगंज मामाजी भजन संध्या की प्रस्तुति दी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page