• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माउंट आबू में कार खाई में गिरीः एसडीएम आवास के पास क्षतिग्रस्त दीवार के कारण हादसा, 2 लोग घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू में एसडीएम आवास के पास एक कार खाई में गिर गई, जिससे 2 लोग घायल हो गए। यह हादसा सर्वे ऑफ इंडिया मोड़ के निकट स्थित एक क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।स्थानीय निवासियों के अनुसार यह सुरक्षा दीवार पिछले 3 साल से ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों, जिनमें पूर्व एसडीएम भी शामिल हैं, को अवगत कराया गया था, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की तत्काल मरम्मत की मांग

यह दीवार एसडीएम के आवास के ठीक पास स्थित है, जिससे अधिकारी प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आबू विकास समिति की बैठक भी हुई थी, जिसमें क्षेत्र के विकास और समस्याओं पर चर्चा की गई थी। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण सुरक्षा दीवार की अनदेखी की गई।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से इस क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की तत्काल मरम्मत की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपए अन्य आयोजनों पर खर्च किए जाते हैं, जबकि ऐसी मूलभूत सुरक्षा आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Previous Post

हाइड्रा क्रेन ने 3 बच्चों को कुचला, एक की मौत: दो की हालत गंभीर; दूध लेकर घर लौट रहे थे, पिता ने कहा था- ध्यान से जाना

Next Post

रिश्वत मांगने वाले अकाउंटेंट ने ऑफिस में घर बना-रखा थाः पहली मंजिल पर रहता था, ACB ने कोर्ट में पेश किया; जेल भेजा

Next Post

रिश्वत मांगने वाले अकाउंटेंट ने ऑफिस में घर बना-रखा थाः पहली मंजिल पर रहता था, ACB ने कोर्ट में पेश किया; जेल भेजा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page