PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में एक हाइड्रा क्रेन ने स्कूटी सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में 10 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें से एक बच्चे को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के समय तीनों बच्चे दूध लेकर घर लौट रहे थे और सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हाइड्रा क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी तेज थी कि एक मासूम के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह कुचल गया और उसकी मौत हो गई।
यह हादसा तृतीय औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात 7:30 बजे को हुआ था।पुलिस ने क्रेन जब्त कर जांच शुरू की
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जालोर जिला हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस ने हादसे के बाद हाइड्रा क्रेन को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जिस बेटे को कुछ देर पहले पिता ने घर जाने के लिए कहा था, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


