PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
सिरोही दौरे पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिलर गांव पहुंच दिवंगत उमाराम मीणा को दी श्रद्धांजलि
सिरोही जिले के दौरे पर रहे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिंडवाड़ा के निकट स्थित बिलर ग्राम पहुंचकर श्री गौतम ऋषि महादेव मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उमाराम मीणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत उमाराम मीणा के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वर्गीय उमाराम मीणा के सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गौतम ऋि महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रतनलाल मीणा आमलिया, प्रकाश मीणा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजबंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


