PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। पाली से सोजत की ओर जा रही एक पिकअप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों को सोजत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाली से सोजत आ रहे थे
सहायक उपनिरीक्षक स्वरूपाराम ने बताया-घटना नागाबेरी सरहद में हुई। गुजरात के बनासकांठा निवासी यासीन खान (36) और तैयब खान (38) पिकअप में सवार होकर पाली से सोजत आ रहे थे।
पिकअप का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया
पुलिस ने बताया- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नींद की झपकी आने के कारण पिकअप बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर से पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे की सूचना मिलने पर सोजत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।


