PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही.कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने 178 आरएएस पदाधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। सूची में 38 दिन पहले सिरोही जिला परिषद के सीईओ पद पर लगाए गए मुरलीधर प्रतिहार का तबादला कोटा विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पद पर किया गया है। प्रतिहार का तबादला पूर्व में सिरोही सीईओ पद पर रहने पर हुआ था। उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। पिछले एक माह से एसीईओ शैलेंद्र जोशी सीईओ का कार्यभार संभाल रहे थे।
अब प्रतिहार की जगह बांरा जिले में महिला एवं विकास विभाग में उप निदेशक पद पर तैनात दुर्गाशंकर मीणा को सिरोही जिला परिषद के सीईओ पद पर लगाया है। मीणा के ज्वाइन करने के बाद ही पिछले एक माह से जिला परिषद में अटके कामों में गति आने की उम्मीद है।


