• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना रावणा राजपूत छात्रावास में फादर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

फालना रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान फालना में फादर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास संस्थान के अधीक्षक सुख सिंह खंगारोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पिता के त्याग, समर्पण एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर कक्षा 6 के छात्र रणवीर सिंह खगारोत व पूर्वांस सिंह सोलंकी ने कहा कि पिता हमारे प्रथम गुरु एवं जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, पिता का स्नेह, संरक्षण और मार्गदर्शन जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक सुख सिंह खंगारोत,अश्विन सिंह राठौड़, महावीर ,मनीष, अरुण ,मनीष डूडी गोपाल सिंह सोडा रणवीर सिंह खंगारोत ,पूर्वांश सिंह सोलंकी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post

शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक सोमवार को

Next Post

प्रतिहार ने एक माह तक ज्वाइन नहीं किया, अब मीणा होंगे नए सीईओ

Next Post

प्रतिहार ने एक माह तक ज्वाइन नहीं किया, अब मीणा होंगे नए सीईओ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page