PALI SIROHI ONLINE
मेष;संतान से खुशियां प्राप्ति होंगी। सोम एवं मंगलवार को परेशानी आ सकती है। विरोधी हावी होंगे। बुध एवं गुरुवार के दिन आय को स्थिर बनाने में सफल रहेंगे। किंतु शुक्रवार एवं शनिवार को अनुकूल वातावरण नहीं मिल पाएगा।
तुला;आज का दिन अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध ढंग से कार्य संपन्न होंगे। सोमवार एवं मंगलवार का समय चिंता में डालने वाला हो सकता है। बुध एवं गुरुवार को निंदा करने वाले प्रशंसा करेंगे। शुक्र एवं शनिवार को अच्छे दिन रहेंगे।
वृषभ;चतुर्थ चंद्र से आय प्रभावित रहेगी। अनुचित कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। सोम एवं मंगल से आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। बुध एवं गुरुवार को अनावश्यक चिंताएं रहेंगी। शुक्र एवं शनिवार को असहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक;आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। सोम एवं मंगलवार को आय में वृद्धि होगी। बुध एवं गुरुवार को समय प्रतिकूल रह सकता है। शुक्र एवं शनिवार को समय पुनः अनुकूल हो जाएगा। सहयोग की प्राप्ति होगी।
मिथुन;पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाग्य का साथ भी मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को समय संभलकर रहने का है। बुध एवं गुरुवार लाभदायी रहेंगे। कार्य सफल होंगे एवं आय की भी प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को विवाद हो सकता है।
धनु;आरंभ से भाग्य का साथ बना रहेगा। सोमवार एवं मंगलवार को आर्थिक आधार अच्छा बनेगा। बुध एवं गुरुवार सबसे अच्छे दिनों में से रहेंगे। शुक्र एवं शनिवार को अनावश्यक परेशानी बढ़ सकती है। संभलकर रहना होगा।
कर्क;स्थाई संपत्ति से लाभ होगा। सोम एवं मंगलवार को सहयोग की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को आवश्यक कार्य को टालें। शुक्रवार एवं शनिवार से समय अच्छा रहेगा। इन दोनों दिनों में हर कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर;सोमवार की सुबह तक समय परेशानियों से युक्त रहेगा। इसके पश्चात समय में सुधार आएगा। मंगल एवं बुधवार को अटके कार्य भी होंगे। गुरुवार को योजनाएं सफल होंगी। शुक्र एवं शनिवार को धन की प्राप्ति होगी।
सिंह;आज मित्रों से मदद की आशा बेकार जाएगी। सोम एवं मंगलवार को थोड़ी सफलताएं प्राप्त होंगी। बुध एवं गुरुवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। शुक्र को कार्य में सुधार रहेगा। शनिवार की शाम निराशा भरा समय रह सकता है।
कुंभ;आज का दिन अच्छा रहेगा। नए संपर्क बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को तनाव एवं परेशानियां बढ़ेंगी। बुध एवं गुरुवार को समय अनुकूल रहेगा। कार्य में गति आएगी। शुक्रवार एवं शनिवार को अच्छे संपर्कों का लाभ मिलेगा।
कन्या;आज संभलकर रहें। सोम एवं मंगलवार सफलता दिलाने वाले दिन रहेंगे। बुध एवं गुरुवार को विदेश जाने के इच्छुक लोगों की दस्तावेज संबंधी समस्याएं दूर होंगी। शुक्र एवं शनिवार भी अनुकूल दिन रहेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी।
मीन;षष्ठम चंद्र से आंतरिक कलह समाप्त होगी। सोम एवं मंगल को शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। बुध एवं गुरुवार को सतर्क रहने का समय है। लालच देने वाली योजनाओं से दूर रहें। शुक्र एवं शनिवार अच्छे दिन रहेंगे। सफलताएं मिलेंगी।


