PALI SIROHI ONLINE
पाली-ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर रेलवे अब 500 रुपए जुर्माना वसूलेगा। साथ ही बिना प्लेटफॉर्म टिकट के पकड़े जाने जाने पर भी 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। पहले यह जुर्माना राशि 250 रुपए थी जो बढ़ाकर रेलवे ने अब 500 रुपए कर दिए है।
बोले- प्लेटफॉर्म पर टिकट जरूर लें
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना तथा यात्रियों को नियमों के अनुसार यात्रा के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पहले उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में एंट्री के लिए आवश्यक होने पर प्लेटफॉर्म टिकट भी अवश्य लें।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से अनियमित यात्रा पर नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा में सुधार होगा।


