• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 10 दिन आबूरोड तक ही चलेगीः अहमदाबाद-पालनपुर रेलवे रूट पर 10 दिन रहेगा ब्लॉक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर होने वाले तकनीकी कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने जोधपुर-साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस को 20 मार्च से 10 ट्रिप के लिए आंशिक रूप से रद्द किया है। इस ब्लॉक अवधि में यह ट्रेन साबरमती स्टेशन तक नहीं जाएगी, बल्कि आबूरोड स्टेशन तक ही संचालित होगीस्टील गर्डर की लॉन्चिंग के कारण ब्लॉक

जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- साबरमती स्टेशन पर हाई रूफ कंपोजिट स्टील गर्डर के लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इसके अलावा कुछ अन्य जरूरी तकनीकी कार्य भी प्रस्तावित हैं। इन कार्यों को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते जोधपुर मंडल की ट्रेन के तय मार्ग में यह अस्थायी कटौती की गई है।

जोधपुर से जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

शेड्यूल के अनुसार- ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 20 से 29 मार्च तक निर्धारित गंतव्य साबरमती तक नहीं जाएगी। इन 10 दिनों के दौरान यह ट्रेन केवल आबूरोड रेलवे स्टेशन तक का सफर तय करेगी। आबूरोड से साबरमती के बीच इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह से रद्द रहेगा।

साबरमती से आने वाली ट्रेन का शेड्यूल

वापसी में ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 21 से 30 मार्च तक साबरमती स्टेशन से रवाना नहीं होगी। इसके बजाय यह ट्रेन 10 दिन तक आबूरोड रेलवे स्टेशन से ही जोधपुर के लिए यात्रा शुरू करेगी। साबरमती से आबूरोड के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस ट्रेन का आबूरोड से जोधपुर के बीच संचालन तय समय के अनुसार जारी रहेगा।

Previous Post

आशापुरी माताजी मंदिर में चैत्रीय नवरात्रि पर घट स्थापनाः ग्रामीण इलाकों से दर्शन करने आए श्रद्धालु, माताजी की प्रतिमा का किया खास श्रृंगार

Next Post

मांडवला-श्री आशापुरा माताजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 21 को होगी बैठक

Next Post
मांडवला-श्री आशापुरा माताजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 21 को होगी बैठक

मांडवला-श्री आशापुरा माताजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 21 को होगी बैठक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page