• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी मेगा ट्रेड फेयर (मेला) का विधायक केसाराम चौधरी ने किया शुभारंभ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
रानी मेगा ट्रेड फेयर (मेला) का विधायक केसाराम चौधरी ने किया शुभारंभ

PALI SIROHI ONLINE

रानी मेगा ट्रेड फेयर (मेला) का विधायक केसाराम चौधरी ने किया शुभारंभ
नगराज वैष्णव
रानी प्रताप बाजार स्थित धर्मवीर मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर (मेला) का शुभारंभ विधायक केसाराम चौधरी ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश एवं माताजी की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन तथा प्रसाद अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विधायक केसाराम चौधरी का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक चौधरी ने मेले के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले का संचालन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं ईमानदारीपूर्वक किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उद्घाटन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, भाजपा महामंत्री डालचंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव, विजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तमसिंह राजपुरोहित, हरीश चौधरी, मोहन सोलंकी, मुकेश गर्ग, सवाराम मेगवाल ,बाबूलाल भाटी, रानी पत्रकार संघ अध्यक्ष हितेष गुप्ता, पत्रकार नगराज वैष्णव, नरेन्द्र बुनकर तथा एएसआई बृजमोहन शर्मा मय पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे।

मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें रेडीमेड वस्त्र, घरेलू उपयोग की सामग्री, मनीहारी सामान, खिलौने, जूते-चप्पल, झूले एवं मनोरंजन के साधन शामिल हैं। वहीं फूड कोर्ट में पान, भेल, शरबत, आइसक्रीम सहित विभिन्न व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकेगा।
मेले के शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी एवं मनोरंजन का आनंद लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Previous Post

रानी-बाबा रामदेव मंदिर की वर्षगांठ पर ध्वजा चढ़ाई, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Next Post

बेडा गांव में आशा सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ, पशुपालकों को मिलेगा आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page