PALI SIROHI ONLINE
बाबा रामदेव मंदिर की वर्षगांठ पर ध्वजा चढ़ाई, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
नगराज वैष्णव
रानी। नगर के बाजार स्थित श्री शीतला चौक बाबा रामदेव मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे रांकावत परिवार द्वारा ढोल-नगाड़ों एवं बैंड-बाजों के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक ध्वजा चढ़ाई गई।
ध्वजा चढ़ाने का लाभ वैष्णव तुलसीदास पुत्र तोलाराम रांकावत परिवार, रानी द्वारा लिया गया। ध्वजा यात्रा के दौरान बाबा रामदेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा सभी ने बाबा रामदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर की वर्षगांठ पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में अशोक वैष्णव, सोहन भाटी, सुरेश सोनी, जगदीश सोनी, भवानीलाल, पारस टेलर, सुरेश परमार, पप्पू परमार, जयेश वैष्णव, कुश बंजारा, विनय वैष्णव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।


