• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-थार ने बाइक सवारों को उड़ाया, भतीजे की मौतः ब्रिज से उछलकर 35 फीट नीचे गिरा, सिर फटा; SUV ड्राइवर फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 18, 2026
in Local
0
जालोर-थार ने बाइक सवारों को उड़ाया, भतीजे की मौतः ब्रिज से उछलकर 35 फीट नीचे गिरा, सिर फटा; SUV ड्राइवर फरार

PALI SIROHI ONLINE

जालोर। जालोर के बागरा थाना क्षेत्र के रेलवे पुलिया पर गुरुवार दोपहर हुए कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार काका आशाराम घायल हैं जबकि भतीजे सुरेश की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जालोर के डूडसी गांव निवासी सुरेश कुमार (20) पुत्र जगाराम देवासी और चाचा आशाराम (40) पुत्र जोगाराम देवासी दोनों अपने बड़े भाई रतनलाल की बेटी 23 जून को शादी होने वाली थी। जिसकी आमंत्रण पत्रिका देने के लिए गए थे। इस दौरान जालोर की ओर पत्रिका देकर बागरा आते समय रेलवे ब्रिज के ऊपर चढ़े ही थे कि सामने से आ रही एक थार ने दोनों को जोर से टक्कर मार दी।

ब्रिज से नीचे गिरा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार सुरेश करीब 35 फीट ऊपर रेलवे ब्रिज से नीचे गिर गया। जिससे सुरेश कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई और उसके साथ उसके काका आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार के बाद जालोर रेफर किया गया।

सूचना पर पहुंची बागरा थाने के एएसआई कस्तुराराम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि घटना के बाद थार ड्राइवर कार को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश कर रही हैं। दोनों काका व भतीज बैंगलोर में बिजनेस करते हैं और शादी के सिलसिले में ही जालोर आए थे।

Previous Post

सिरोही-शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर धू-धू कर जली कार : सिरोही के पावापुरी में हादसा, कोई जनहानि नहीं; ऑटो ड्राइवर ने कैद किया मंजर

Next Post

तखतगढ-गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची

Next Post
तखतगढ-गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची

तखतगढ-गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page