• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित आहार एवं समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक -चुणडावत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित आहार एवं समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक -चुणडावत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित आहार एवं समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक -चुणडावत

तखतगढ 19 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा समस्त चिकित्सा संस्थानों पर सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया l इस अवसर पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ FCM का इंजेक्शन लगाकर रक्त अल्पता की बीमारी को रोकने प्रयास किया गया l
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह चुण्डावत ने बताया की सभी सरकारी अस्पतालो मे सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव एवं नवजात शिशु की देखभाल को लेकर विशेष जानकारी प्रदान की गई।


डॉ चुण्डावत ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित आहार एवं समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संचालित योजनाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने बताया की सुरक्षित मातृत्व दिवस पर आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों के सेवन तथा प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रत्येक गर्भवती महिला को कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांच (ANC) करवानी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की जटिलता होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। सुरक्षित मातृत्व का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक रहने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

Previous Post

भीनमाल-नाबालिक आत्महत्या मामले के आरोपी की जमानत खारिज

Next Post

तखतगढ-अज्ञात वाहन से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल दे सकता है बड़े हादसे को अंजाम,विभाग की कब तक होती रहेगी अनदेखी

Next Post
तखतगढ-अज्ञात वाहन से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल दे सकता है बड़े हादसे को अंजाम,विभाग की कब तक होती रहेगी अनदेखी

तखतगढ-अज्ञात वाहन से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल दे सकता है बड़े हादसे को अंजाम,विभाग की कब तक होती रहेगी अनदेखी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page