PALI SIROHI ONLINE
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वाधान में जिलास्तरीय राजकीय कर्मचारी कार्यशाला
नगराज वैष्णव
रानी /नाडोल में आयोजित
श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा 17 जून (ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया)को हिन्दुआ सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में आशापुरा मंदिर परिसर के प्रांगण में जिला स्तरीय राजकीय कर्मचारी कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य श्री तन सिंह जी की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की जिसमें जिले से सभी विभाग के कर्मचारियों ने शिरकत की तथा अपने अपने विचार रखे इस कार्यशाला का आयोजन समाज में फैली कुरीतियों और अपेक्षित अंतिम पायदान वाले व्यक्तियों को अधिकतम योजनाओं की जानकारी ओर उनका लाभ कैसे मिले उस पर चर्चा की गई
इस कार्यक्रम में महावीर सिंह गुड़ा भीमसिह, राजेंद्र सिंह गुड़ा सूरसिंह ,प्रेमपाल सिंह मुंडारा ,दलपत सिंह गुड़ा केसर सिंह जी ,पर्वत सिंह खिंन्दारा गांव ओर विचित्र सिंह मगरतलाव ने अपने समाज संबंधित विचार व्यक्त किए इस कार्यशाला में जयपुर से पधारे श्री क्षत्रिय युवक संघ के कार्यकारी रेवत सिंह पाटोदा ने बताया कि हम राजकीय सेवा में होते हुए अन्य समाज के व्यक्तियों के साथ आपसी तालमेल के साथ समन्वय बनाने की चर्चा की गई कार्यक्रम में ews प्रमाण पत्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी पधारे हुए सभी कर्मचारियों से प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने की अपील की गई*इस कार्यक्रम में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के जिला प्रभारी कुन्दन सिंह खैरवा ने बताया कि आगामी महीनों में होने वाले शिविर ओर कार्यक्रमों के लिए प्रांत प्रमुख हीर सिंह लौड़ता से चर्चा की गई तथा संभाग प्रमुख मोहब्बत सिंह धींगाना ने संघ के नए कैलेंडर वर्ष अनुसार बालक बालिकाओं को शिविर में भेजने की बात कही /कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय सिंह कोलीवाड़ा ने किया/

