
PALI SIROHI ONLINE
चाकसू-कोटखावदा में सोमवार दोपहर दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। शव को स्टेट हाईवे पर रखकर रातभर 12 घंटे तक बैठे रहे। सोमवार देर रात DCP योगेश गोयल, ADCP पूनम चंद विश्वनोई, ACP अजय कुमार शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। परिजनों और लोगों से समझाइश के बाद अलसुबह 4 बजे धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शव का पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्क्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
कोटखावदा SHO सीताराम खोजा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सोमवार शाम को जब घर लौटा तो घर के सामने बने बॉथरूम के पीछे बेटी का शव पड़ा मिला। इस संबंध में 18 सितम्बर को शिकायत की थी कि बेटी कक्षा 11 में पढ़ाई कर रही थी। रामकेश मीना पुत्र चौथू मीना आए दिन रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था और सिम व मोबाइल देकर बातचीत नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस बात का पता चलने पर मोबाइल को छीन लिया। इसके बाद रामकेश मीना का साथी रामप्रसाद घर आया और मेरी बेटी को दूसरा मोबाइल और सिम देकर बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में जांच और कार्रवाई के बाद बयानों के आधार पर दुष्कर्म की बात सामने आई। इस पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया।
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार के लोग मामले में समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय नहीं मिलने पर बेटी और परिवार काफी परेशान था।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA