बस पलटी: 7 जने गंभीर रूप से घायल, एक रेफर, वाहन किए जब्त

PALI SIROHI ONLINE

बाड़मेर-सवारियों से भरी प्राइवेट बस कार बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गई। बस में सवार 7 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। 108 में सभी घायलों को बालोतरा हॉस्पिटल पहुंचाया। एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया गया। घटना बालोतरा जिले के खेड़ रोड की बीती शाम की है। सूचना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस को हाइवे से हटवाकर जाम को खुलावाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

खेड़ रोड पर सोमवार शाम को अचानक हाइवे पर चढ़ी कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस में सवार 7 जने घायल हो गए। राह चलते लोगों ने यात्रियों को बाहर निकालने के साथ 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एक बुजुर्ग के गंभीर चोटें आने पर जोधपुर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को नोसर से बालोतरा आ रही सवारियों से भरी निजी बस खेड़ रोड पर जसोल बायपास मार्ग से अचानक हाइवे पर चढ़ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट ओमप्रकाश माली व ईएमटी गोपाल सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नाहटा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दुर्घटना में घायल टीकमाराम पुत्र भीखाराम निवासी मंडावला सिणधरी, सुनिल पुत्र हड़मानराम निवासी डोली, अंजू पत्नी प्रेमाराम बालोतरा, नरेंद्र निवासी सोमेसरा, अभिषेक पुत्र अशोक कुमार निवासी चांदेसरा, प्रिया पुत्री अशोक कुमार, लूणी दर्जी निवासी चांदेसरा का प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया। वहीं टीकमाराम के हाथ व सिर पर चोटें आने से जोधपुर रेफर किया गया। बस में 15 सवारियां सवार थी, इसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA