
PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-कांग्रेस राज में जिला मुख्यालय बन चुकी सांचौर सीट कई मायनों में खास है। यहां भाजपा ने जालोर सिरोही से तीन बार के सांसद देवजी एम. पटेल को उतारा है। देवजी का मुकाबला कांग्रेस सरकार के राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई से है। भाजपा के बागी पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी निर्दलीय मैदान में हैं। कांग्रेस से बगावत करने वाले पीसीसी सदस्य शमशेर अली सैयद ने बसपा से उतर कर चुनाव को रोचक बना दिया है।
सांचौरवासी तय मान रहे हैं कि इस बार जीत-हार का अंतर बड़ा नहीं रहेगा। इधर, भाजपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा करवा कर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है। केन्द्र की योजनाओं व मोदी के नाम को भुना रही है। भ्रष्टाचार मुक्त सांचौर की चर्चा भी है। सुखराम के राज्य मंत्री रहते पांच वर्ष में करवाए गए विकास कार्य सहित प्रदेश सरकार की योजनाओं और नए जिले के सहारे कांग्रेस चुनावी दंगल में उतरी है।
मतदाताओं का गणित
- कुल 313803
- पुरुष 166354
- महिला 147447
- ट्रांसजेंडर 2
प्रत्याशियों के मजबूत व कमजोर पक्ष
देवजी एम. पटेल (भाजपा)
मजबूती : तीन बार से सांसद, हमेशा सांचौर से लीड ले रहे।
स्थानीय होने का भी फायदा। कमजोरी : पूर्व विधायक जीवाराम बागी हैं। पूर्व भाजपा प्रत्याशी दानाराम भी जीवाराम के साथ। कई पदाधिकारी भाजपा छोड़ चुके।
सुखराम बिश्नोई (कांग्रेस)
मजबूती : इनके कार्यकाल में सांचौर जिला बना। चौथी बार चुनाव लड़ रहे। लोगों से सीधा जुड़ाव। कमजोरी : पीसीसी सदस्य शमशेर अली के बागी बनने से वोट बैंक में सेंध की आशंका।
जीवाराम (निर्दलीय): मजबूती दो बार विधायक रहे। चौधरी वोटर्स पर पकड़। कमजोरी बगावत का तमगा। देवजी भी चौधरी।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA