राहुल गांधी मंगलवार को आएंगे जालोर: आकोली में जनसभा को करेंगे संबोधित, बुधवार को आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

PALI SIROHI ONLINE

jalore-जिले में चुनाव प्रचार में स्थानीय नेताओं के साथ ही केंद्रीय नेताओं के दौरे भी बढ़ने लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को और गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। दोनों ही नेता जालोर में अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

यूथ कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह सांखला ने बताया कि 21 नवंबर को आकोली में दोपहर को 12.15 बजे राहुल गांधी आएंगे। वे कांग्रेस प्रत्याशी रमीला मेघवाल सहित कई कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करगें। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि जनसभा में करीब 15 से 20 हजार तक लोगों के आने का अनुमान है, जिसको लेकर प्रशासन के अधिकारियों और पार्टी के पदाधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था देखी।

गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह बोरली ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह करीब 12 बजे जालोर विधानसभा के सायला में भाजपा प्रत्याशी जोगेश्वर गर्ग के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। बोरली ने कहा कि सभा में करीब 25 से 30 हजार तक लोगों के आने की संभावना है, जिसके बाद 1 बजे रानीवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें 20 हजार से अधिक लोग सभा में शामिल होने की संभावना है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA