
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का 21 नवंबर को प्रस्तावित सोजत दौरा स्थगित हो गया है। 22 नवंबर को सीएम अशोक गहलोत सोजत में कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम गहलोत 22 नवंबर को सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होकर हेलिकॉप्टर से 11 बजे सोजत आएंगे।
उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सोजत में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम कांग्रेस वार रूम की आर से जारी किया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने बताया कि 21 नवंबर को कांग्रेस गारंटी यात्रा के साथ प्रियंका गांधी सोजत में चुनावी सभा को संबोधित करने वाली थी, अपरिहार्य कारणों से दौरा निरस्त किया है। सीएम गहलोत 22 नवंबर को 11 बजे सोजत आएंगे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA