
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-सूरसागर से वर्तमान भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास की तबियत आज अचानक बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम व्यास के इलाज में जुटी हुई है। व्यास की यहां हार्ट और किडनी की जांचें की गई। फिलहाल सूर्यकांता की हालात स्थिर है।
मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया सूर्यकांता व्यास को हार्ट और किडनी की समस्या के चलते हॉस्पिटल लाया गया। यहां पर उन्हें सीसीयू में एडमिट किया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच आदि की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य को लेकर निगरानी रख रही है।
सूर्यकांता व्यास को हार्ट और किडनी में तकलीफ के चलते सीसीयू में लाया गया है। आज दोपहर 12 बजे उन्हें एडमिट किया गया है। यहां पर डॉक्टरों ने टीम ने उनकी जांच की। फिलहाल इलाज किया जा रहा है।
बता दें की विधायक सूर्यकांता व्यास 1990 से लेकर अब तक लगातार सात बार विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसमें से वे 6 बार चुनाव जीती हैं। वह तीन बार जोधपुर शहर और तीन बार सूरसागर सीट से विधायक रही हैं।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA