हैड कांस्टेबल सुखाराम के शरीर में पांच से ज्यादा फ्रैंक्चर, इंटरनल ब्लीडिंग हुई ज्यादा उपचार जारी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-चुरू के सुजानगढ़ में रविवार को हुए भीषण हादसे में खींवसर थाने के हैड कांस्टेबल सुखाराम का उपचार जोधपुर के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में जारी है। अब सुखाराम की स्थिति अभी भी स्थिर बनी हुई है। हालांकि अभी वह डॉक्टरों की देखरेख में है। न्यूरो डॉक्टरों की एक्सपर्ट टीम आज उनकी जांच करेंगी। इधर, पुलिस अधिकारी व पुलिस के जवान के साथ हॉस्पिटल में ही मौजूद है।

गौरतलब है कि रविवार सुबह 5 बजे के करीब सुजानगढ़ के कनुता गांव के पास खींवसर थाने के जाप्ते की गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसा गाड़ी के आगे जानवर आ जाने से हो गया था। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक एएसआई समेत 6 जवानों की मौत हो गई थी। वहीं हैड कांस्टेबल सुखाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने ग्रीन कोरिडोर बनाकर जोधपुर मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया था।

पुलिस कर रही स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना

हैड कांस्टेबल सुखाराम स्वस्थ हो जाए इसके लिए नागौर सहित पुलिस के सभी जवान प्रार्थना कर रही है। वहीं जिन जवानों की हादसे में मौत हो चुकी है। उनका शोक पूरे पुलिस महकमे में छाया हुआ है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA