पत्थर गिरने से युवक की मौतः श्रमिक के शरीर के तीन टुकड़े हो गए, दो मजदूर गंभीर हालत में भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

जयपुर-जयपुर के सोमवार सुबह खदान में पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, पत्थर की खदान में बड़ी चट्टान को तोड़ने के लिए विस्फोटक लगाया गया था। विस्फोट से पहले ही अचानक चट्टान नीचे आ गिरी। चट्टान जहां गिरी वहां तीन मजदूर काम कर रहे थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई। शव के तीन टुकड़े हो गए। घटना हरमाड़ा थाना इलाके की है।

घटना की जानकारी मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला। वहीं, दो अन्य घायल मजदूरों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया- टोड़ी मोड के नजदीक इस खदान में आज सुबह काम चल रहा था।

पुलिस ने बताया- करीब चालीस से पचास फीट ऊंचाई पर एक श्रमिक पहाड़ से लगी बड़ी चट्टान को तोड़ने का काम कर रहा था। चट्टान तोड़ने के लिए छोटे छेद कर उनमें विस्फोटक लगाना होता है। इससे चट्टान का वही हिस्सा टूटता है, जिसे तोड़ना चाहते हैं। सोमवार सुबह भी इसी तरह से काम चल रहा था। चट्टान तोड़ने के लिए छेद बनाने के दौरान ही चट्टान टूट गई। नीचे आ गिरी।

खदान में काम बंद करवाया गया

मृत मजदूर और अस्पताल में भर्ती मजदूरों के बारे में फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है। हरमाड़ा थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने कहा- क्या सुरक्षा के मापदंड पूरे किए गए थे। इस बारे में भी जांच की जा रही है। फिलहाल खदान में काम बंद करा दिया गया है। अन्य श्रमिकों से भी पूछताछ की जा रही है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA