
PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-चुनाव ड्यूटी में तैनात आईटीबीपी के जवान में सोमवार को खुद का गला रेत दिया। गभीर हालत में जवान को कानोता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को एसएमएस रैफर कर दिया गया। जवान ने सुबह परिवार से फोन पर बात करने के बाद सुसाइड का प्रयास किया।
एसीबी कानोता फूलचंद मीणा ने बताया- जवान का नाम मनोज विश्वास है। जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी हैं। वहीं, आईटीबीपी के कमांडेंट भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही हैं।
मृतक मनोज के मोबाइल की हो रही जांच
मृतक मनोज के मोबाइल की जांच की जा रही है। वहीं, मनोज के साथ रहने वाले जवानों से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। मनोज और उनके साथियों को कानोता स्थित आनंद कॉलेज में रुकाया गया था। यहां पर ही हर दिन ये लोग रात को आकर आराम करते हैं। इनके खाने और रहने की व्यवस्था की गई हैं।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA